गणित ओलंपियाड में आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 36 पदक जीते

बरनाला | ​आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल बरनाला के विद्यार्थियों ने सिल्वरजोन फाउंडेशन द्वारा आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। गणित ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना और समस्या समाधान की क्षमता को बढ़ाना है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया और कुल छत्तीस पदक हासिल किए। इन पदकों में बीस स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और दस कांस्य पदक शामिल हैं। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गणित की बारीकियां समझाते हुए उन्हें इस प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से तैयार किया था। कूल प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *