विभिन्न स्थानों से 16 किलो भुक्की, 4 ग्राम हेरोइन और 32 नशीली गोलियां बरामद

संगरूर | विभिन्न स्थानों से 16 किलो भुक्की, 4 ग्राम हेरोइन और 32 नशीली गोलियां बरामद करके तीन व्यक्तियों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार गुरशरण सिंह ने जसविंदर कौर निवासी बागडिया से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दूसरे मामले में थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार मालविंदर सिंह ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी जब्बोमाजरा से 32 नशीली गोलियां बरामद की है। तीसरे मामले में थाना अमरगढ़ के सहायक थानेदार कुलवीर सिंह ने मोहम्मद अहसान निवासी बिहार हाल आबाद भैणी खुर्द से 16 किलो भुक्की बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *