संगरूर | टूर्नामेंट के तीसरे दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले सत्र में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू को 18-09 के बड़े अंतर से हराया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कुमान विश्वविद्यालय नैनीताल को 35-24 से पराजित किया। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने सीडीएलयू विश्वविद्यालय सिरसा को 26-17 से हराया। एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा राई सोनीपत को 29-22 के अंतर से मात दी। शाम के दूसरे सत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को 26-19 से हराकर जीत दर्ज की। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 38-36 के बेहद करीबी मुकाबले में पराजित किया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक को 23-07 के बड़े अंतर से हराया। वहीं लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा ने सीआरएसयू विश्वविद्यालय जींद को 24-14 से शिकस्त दी।


