सुनार के साथ 1.74 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में व्यक्ति नामजद

भास्कर न्यूज | संगरूर सुनार के साथ 1.74 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। संगरूर निवासी जगरूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नंद ज्वैलर्स के नाम पर दुकान है। 19 जनवरी को उसने मंगवाल निवासी चमकौर सिंह को 1 लाख 74 हजार 915 रुपए दिए थे ताकि वह एक फाइनांस कंपनी के पास गिरवी पड़ा अपना सोना छुड़वा सके। यह सोना चमकौर सिंह ने उसे देना था या उसके पैसे वापस किए जाने थे। लेकिन न तो चमकौर सिंह ने उसे सोना दिया और न ही उसके पैसे वापस किए। जिसने उसे विश्वास में लेकर 1 लाख 74 हजार 915 रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने जगरूप सिंह की शिकायत पर थाना सिटी संगरूर में चमकौर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *