भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर को रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक मार्केट एसोसिएशन ने अवैध कब्जा हटाने के लिए शिकायती पत्र लिखा था। जिसके बाद कमिश्नर ने 24 घंटे में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करवाई। एस्टेट विभाग की टीम रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक पहुंची और सड़कों किनारे लगी अवैध रेहड़ियों को हटवाया। एसोसिएशन ने 17 फरवरी को शिकायत भेजी थी कि सड़कों पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। यहां सारे बूथों और एससीएफ के सामने पार्किंग में अवैध रेहड़ियां लगी हुई हैं। इससे करोबार प्रभावित हो रहा है।


