रिश्वत मामले में काबू एएसआई रिपन ने 1 साल में होना ​था प्रोमोट

अमृतसर | 5 लाख रिश्वत के आरोप में इंटेलिजेंस के एएसआई रिपन शर्मा को एएनटीएफ की टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया गया है। आरोपी ने हेरोइन तस्करी मामले में विदेश में बैठे मास्टरमाइंड गुरविंदर के पिता को केस में नामजद होने से बचाने के लिए 5 लाख रुपए लिए थे। हालांकि पहले से काबू एएसआई के साथी गौरव अरोड़ा से रिश्वत में लिए 5 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी एएसआई रिपन शर्मा न्यूजीलैंड भगाने के फिराक में था। उसकी बेटी वहां रहती है। आरोपी ने पहले से वीजा लगाया हुआ था। जैसे ही एएनटीएफ टीम को सूचना मिली तो आरोपी एएसआई का एलओसी जारी कर उसे एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। एआईजी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। बता दें कि रिपन शर्मा की उम्र 48 साल है। वह अभी इंटेलिजेंस विंग में बतौर एएसआई तैनात था और एक साल में बतौर एसआई प्रमोट होने वाला था। रिश्वत लेने के मामले में विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *