जेईई मेन्स 2026: स्प्रिंग डेल स्कूल के स्टूडेंट्स ने मेरिट सूची में पाया स्थान

अमृतसर| जेईई मेन्स 2026 के परिणाम में स्प्रिंग डेल स्कूल के छात्रों ने जिले की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसयटी के चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू ने बताया कि स्कूल के छात्र जफर जोत सिंह ने 99.83 पर्सेंटाइल के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दिवयोत सिंह ने 99.79 पर्सेंटाइल के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवया। अन्य मेधावी छात्रों में श्रमय महाजन ने 99.77 पर्सेंटाइल, आरव महाजन ने 99.60 पर्सेंटाइल, हरकबीर सिंह ने 99.39 पर्सेंटाइल, आदित्य ढांडा ने 98.53 पर्सेंटाइल और इशिका अग्रवाल ने 98.48 पर्सेंटाइल हासिल किए। प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने सफल का का श्रेय छात्रों की मेहनत और स्कूल को दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *