गोकुल चंद मार्केट में मनाया महाशिवरात्रि पर्व

अमृतसर| महाशिवरात्रि पर्व गोकुल चंद मार्केट गुरु बाजार में बड़ी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महंत अनंत दास महाराज ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भजन मंडलियों ने बाबा भोलेनाथ के शिव विवाह, शिव चालीसा एवं अन्य भजनों का संगीतमय प्रस्तुतिकरण कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विधायक कंवर विजय प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके अलावा सरपरस्त राजकुमार महाजन, शशी मेहरा (प्रधान), आदित्य कपूर, नरेंद्र सचदेवा, जुगल, अतुल, सुनील मेहरा, सुमित महाजन, मानिक सचदेवा, आशीष कुमार, प्रवीण अग्रवाल, हीरा लाल दुग्गल, राजीव अनेजा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *