अमृतसर | डॉ. राम मूर्ति वेलफेयर सोसायटी ने राशन वितरण कार्यक्रम रामबाग में किया। इस दौरान हलका उत्तरी के इंचार्ज सुखमिंदर पिंटू, मंडल प्रधान नूरीन महाजन खास तौर पर पहुंचे और उन्होंने 25 के करीब जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके सोसायटी के प्रधान डॉ. राजेश राम मूर्ति, तरुण अरोड़ा, पवन दत्त, शिवनाथ काला, बलजिंदर बब्बू, शुभम अरोड़ा और मेडिकल सेल के सदस्य मौजूद थे।


