नरियरा | प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सुरेश मिरचन्य और ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द पाटले की नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हर्ष जताया है। गोविन्द पाटले नरियरा नगर पंचायत के मूल निवासी हैं और दिव्य शक्ति मॉडर्न स्कूल के संस्थापक एवं संचालक हैं। वे पूर्व एवं वर्तमान में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए ब्लॉक व जिला स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। पद की शपथ ग्रहण कार्यक्रम शिवरीनारायण स्थित सतनाम चौक (नंदराज चौक) में आयोजित किया गया। इस अवसर पर दयाल दास बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मान एल.एल. कोशले, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, पूर्व सांसद कमला पाटले, गुहाराम अजगले और पीआर खुंटे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


