अंडर-23 क्रिकेट में पश्चिमी सिंहभूम की लगातार दूसरी जीत:तन्मय के 4 विकेट से रामगढ़ को 48 रन से हराया, मैन ऑफ द मैच बने

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा लातेहार में आयोजित अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम ने अपनी विजयी लय बरकरार रखी है। टीम ने रामगढ़ को 48 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले टीम ने खूंटी को भी पराजित किया था। जिला खेल स्टेडियम लातेहार में खेले गए मैच में पश्चिमी सिंहभूम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 41.2 ओवर में 175 रन बनाए। अनीश गुप्ता ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। शुभम सिंह और ललित सिंह ने 22-22 रनों का योगदान दिया। जवाब में रामगढ़ की टीम 36.4 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट हो गई। रामगढ़ के लिए निशांत कुमार सिंह ने 55 रन बनाए। पश्चिमी सिंहभूम के बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय तंतुबाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट लिए। आशीष कुमार सिंह और ललित सिंह ने 2-2 विकेट लिए। अजीत कुमार सिंह और गौरव सिंह को 1-1 विकेट मिला। तन्मय तंतुबाई को उनकी उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूर्व रणजी खिलाड़ी और मैच पर्यवेक्षक सुब्रतो घोष ने उन्हें 5000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *