अमृतसर | शरीफपुरा के बाहर बस स्टैंड के पास स्थित मेन रोड पिछले तीन महीनों से टूटी पड़ी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है। कुछ जिम्मेदार नागरिक स्वयं गड्ढों को मिट्टी और मलबे से भरने का प्रयास कर रहे हैं, परंतु यह अस्थायी समाधान है। प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। – विशाल गुप्ता, निवासी शरीफपुरा।


