जीटी रोड… सौ फुट्टी के पास स्ट्रीट लाइट खंभा टेढ़ा

अमृतसर| जीटी रोड स्थित सौ फुट्टी के पास बने जस्सा सिंह रामगढ़िया पार्क के किनारे लगा स्ट्रीट लाइट का एक खंभा टेढ़ा हो गया है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह खंभा वहीं से गुजर रही बिजली की केबल के साथ सटा हुआ है, जो स्थिति को और भी गंभीर बना रहा है। लोगों का कहना है कि तेज हवा या किसी वाहन की टक्कर से खंभा गिर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो बिजली की केबल क्षतिग्रस्त होने से करंट फैलने की आशंका है। पार्क में आने वाले लोगों और राहगीरों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से खंभा तुरंत बदलने की मांग की है। – बलदेव सिंह निवासी सौ फुट्टी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *