एक किलो हेरोइन सहित तीन युवक पकड़े

अमृतसर| थाना घरिंडा पुलिस ने 1 किलो हेरोइन सहित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मदन सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह वाली गली, अटारी, करणजीत सिंह निवासी नेष्टा और सोनू सिंह निवासी भिंडी सैदा (हाल निवासी गांव रोड़ावाला खुर्द) अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हेरोइन सप्लाई का धंधा करते हैं। सूचना के आधार पर डिफेंस ड्रेन के पास नेष्टा-रोड़ावाला से अटारी मार्ग पर नाकाबंदी की गई। जांच के दौरान बाइक पर सवार तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो हेरोइन बरामद हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *