अमृतसर| घरिंडा के एक गांव में बहन की वीडियो वायरल करने को लेकर ब्लैकमेल और लगातार धमकियों से परेशान भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 16 फरवरी की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत पीड़ित मां ने बताया कि गांव के गुरजंत सिंह उर्फ जंटा और हैप्पी उसके बेटे अंग्रेज सिंह को धमकियां देते थे। आरोपी कहते थे कि यदि उसकी बहन उनसे बात नहीं करेगी तो उनके पास मौजूद वीडियो वायरल कर देंगे। लगातार मिल रही इन धमकियों से परिवार मानसिक तनाव में था। 16 फरवरी को बेटी और बहु काम से बाहर गई हुई थी। शाम करीब 6 बजे जब बेटी घर लौटी और परिवार अंदर पहुंचा तो अंग्रेज सिंह कमरे में पंखे की कुंडी से कपड़ा बांधकर फंदे पर लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकित्र हुए और युवक को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेड जारी है। जल्द गिरफ्तार करेंगे।


