गैलेक्सी सोसाइटी ने किया शिवरात्रि पर निकाली शोभा यात्रा का स्वागत

भास्कर न्यूज | जालंधर गैलेक्सी सोसाइटी द्वारा महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई। श्री सत्य नारायण मंदिर, पंजाब एवेन्यू की ओर से आयोजित सोसाइटी पहुंचने पर निवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान वातावरण भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। यहां सोसाइटी से पूजा, मोना, अमायरा, जसपाल कौर, शकुंतला शर्मा, पुष्पा बंगा, आशा भट्टी, अंजना शांडिल, कांटा अरोड़ा, राज भूटानी, नीलम धीर, मोना अरोड़ा, जान्हवी और अंजू मौजूद रहीं। इनके साथ ही अजय शर्मा, वरुण दुआ, करम सिंह, राजिंदर सिंह, यश धीर और प्रवीण अरोड़ा ने भी शोभा यात्रा का स्वागत कर धर्म लाभ उठाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *