भास्कर न्यूज | जालंधर ढन्न मोहल्ला स्थित महर्षि दयानंद मठ में स्वस्थ भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निशुल्क योग कक्षा लगाई गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य योग को घर-घर तक पहुंचाना है। इसमें भारत स्वाभिमान संस्था के राज्य प्रभारी राजेंद्र शंगारी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित साधकों को योग व प्राणायाम का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नियमित योगाभ्यास से मोटापा, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, अपचन और सर्वाइकल जैसे रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में योग, आयुर्वेद और स्वदेशी अपनाने का संकल्प भी दिलाया। महर्षि दयानंद मठ के प्रधान आर्य मित्र गुप्ता ने कहा कि शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए हर व्यक्ति को अपने परिवार सहित योग अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला प्रभारी सुदेश कुमारी, योग शिक्षक परमिला, संयोजक आरती जैन, राम भुवन, हरजीत कौर, रजनी, इंद्रजीत कौर, कमल, बलजीत कौर, आशु बाला, नीलम गुप्ता, पीसी सुनेजा, बांके लालपुरी, राकेश शर्मा, ज्योति और सत्य शरण जिंदल मौजूद रहे।


