प्रताप नगर… मुख्य मार्ग पर गड्ढों से परेशानी

अमृतसर| जीटी रोड स्थित प्रताप नगर की मुर्गी खाने वाली गली की मेन रोड पर कई गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, जिसके कारण जगह-जगह सड़क उखड़ चुकी है। यह मुख्य मार्ग होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। – सुखचैन सिंह निवासी प्रताप नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *