कम्युनिस्ट पार्टी के सम्मेलन में मजदूरों, किसानों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध

भास्कर न्यूज | जालंधर देश भगत यादगार हाल में बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तरफ से 25वां राज्य सम्मेलन में राज्य सचिव बंत सिंह बराड़ की तरफ से राजनीतिक समीक्षा रिपोर्ट और संगठनात्मक रिपोर्ट पेश की। कॉमरेड बराड़ ने अंतरराष्ट्रीय हालात से लेकर पंजाब की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों का विस्तार से उल्लेख किया। पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इन दिनों डेरावाद का बड़ा उभार देखने को मिल रहा है। आरएसएस और भाजपा द्वारा पंजाब के लोगों को अपने प्रभाव में लेने के लिए हर तरह की योजना अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चा पंजाब के लोगों के हित में नहीं होगा। इस बहस में कॉमरेड हरदेव सिंह अर्शी, कॉमरेड निर्मल सिंह धालीवाल, कॉमरेड जगरूप, कृष्ण चौहान, प्रिथीपाल माड़ीमेघा, सुखदेव शर्मा, देवी कुमारी सरहाली कलां, कुलदीप भोला, राजिंदर पाल कौर सहित 41 साथियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेताओं को राज्य पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया। जिसमें भूपिंदर सांबर, हरभजन सिंह, संपूर्ण सिंह छाजली, चंद फतेहपुरी, कुशल भौरा आदि शामिल हैं। लखबीर सिंह निजामपुर ने बठिंडा में किसानों द्वारा धरने को असफल करने के लिए पूरे पंजाब में की गई नाकेबंदी की भी निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। इसी तरह डॉ. राजिंदर पाल सिंह औलख, डॉ. सुखदेव सिंह सिरसा, डॉ. अरुण मित्रा और ज्ञान सैदपुरी द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रस्ताव पेश किए गए, जिन्हें डेलीगेट हाउस ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *