गर्भवती महिलाओं का उपचार सुनिश्चित हो, आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त दवाएं मिले

भास्कर न्यूज | जालंधर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के विजन को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सक्रिय कदम उठाए हैं। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बुधवार को जिले के सभी ब्लॉकों के सीनियर मेडिकल ऑफिसरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नेशनल हेल्थ प्रोग्राम को प्रभावी ढंग से लागू करना और आम आदमी क्लीनिक के कामकाज को सुव्यवस्थित बनाना रहा। डॉ. गर्ग ने प्राइमरी और सेकेंडरी हेल्थ सेवाओं को मजबूत करने, डिजिटल सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार और मरीजों की बेहतर देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन में तेजी लाई जाए। आम आदमी क्लीनिक में मुफ्त दवाइयां और लैब टेस्ट बिना बाधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। मानसिक स्वास्थ्य पर बल देते हुए टेली-मानस सेवा (टोल-फ्री: 1800-891-4416) के प्रचार-प्रसार के लिए कहा गया। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग, स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं का स्टॉक और बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के पालन के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों सहित सभी एसएमओ उपस्थित रहे। अंत में सिविल सर्जन ने जागरूकता कैंप और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *