डिजिटल ट्रैकिंग : गुम 50 फोन रिकवर कर मालिकों को लौटाए

भास्कर न्यूज | जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के साइबर क्राइम थाने ने गुम और खोए हुए 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर चलाए गए विशेष अभियान में यह सफलता मिली। अभियान का नेतृत्व एडीसीपी (ऑपरेशंस) विनीत अहलावत और एसीपी साइबर क्राइम संजय कुमार ने किया। पुलिस ने बताया कि गुम हुए मोबाइलों को उनके आईएमईआई नंबर के आधार पर आधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग तकनीक से ट्रेस किया। साइबर क्राइम थाना अब तक कुल 200 मोबाइल फोन रिकवर कर चुका है। मोबाइल ट्रैकिंग में दूरसंचार विभाग का सीईआईआर पोर्टल अहम भूमिका निभा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी सांझ केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *