कलश यात्रा निकालकर आज शुरू होगी श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा से

भास्कर न्यूज | जालंधर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद उदासीन जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाली इस कथा का रसपान कथा व्यास स्वामी भक्ति सागर जी महाराज अपने मुखारविंद से कराएंगे। यह आध्यात्मिक समागम 19 से 27 मार्च तक शाम 4 से 8 बजे तक चलेगा। कथा का आयोजन श्री चन्द्र-पंचदेव मंदिर, ईश्वर वाटिका परिसर, संत विहार कॉलोनी में किया जाएगा। शुभारंभ से पूर्व 18 मार्च को सुबह 7 बजे संत विहार कॉलोनी से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 27 मार्च को लंगर लगेगा। इसी कड़ी में कथा का निमंत्रण पत्र वार्ड नं. 85 की काउंसलर दविंदर पाल कौर और उनके पति व आम आदमी पार्टी के नेता सीमर मलिक को भेंट किया गया। यहां दयानंद झा, श्री राधा रमण परिवार वेलफेयर सोसायटी के सदस्य दिनेश चौधरी, पवन मैनी, रोहित मिश्रा, अश्विनी दूबे, राजकुमार शर्मा और राकेश राय मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *