दहेज हत्या में पति अरेस्ट, रिमांड पर

भास्कर न्यूज | जालंधर रामामंडी के जोगिंदर नगर में 24 साल की मीशू को दहेज की खातिर जान से मार देने के आरोप में पति अविनाश उर्फ मनी को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। केस में सास कैलाश, ननद सोनू, ननदोई राजा और देवर दीपू को आरोपी बनाया है। मीशू के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव मायके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस को दिए बयान में अर्जुन नगर के रहने वाले अतुल ने कहा वह रैणक बाजार में कपड़े का बिजनेस करता है। बहन मीशू की शादी 7 अक्टूबर, 2024 को अविनाश के साथ हुई थी। बहन को खूब तंग करते थे। अतुल ने कहा कि 7 अक्टूबर 2025 को मेरी शादी थी, उसी दिन बहन की सालगिरह थी। बहन को मेरी शादी में भी नहीं भेजा गया और न ही फोन पर बात करवाई। रक्षा बंधन पर भी उसे नहीं भेजा। मैं मिलने गया तो मिलने नहीं दिया। मंगलवार दोपहर को पड़ोसी की कॉल आई कि मीनू के साथ विवाद हो रहा है। जब तक वे पहुंचे बेड पर शव पड़ा था और गर्दन पर जख्म थे। अतुल ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन की हत्या में उक्त ससुराल वाले शामिल है। थाना रामामंडी में दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *