भास्कर न्यूज | जालंधर लद्देवाली फ्लाईओवर के निर्माण और डिजाइन संबंधी तथ्यों की विस्तारपूर्वक जांच करने के लिए डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने एक समिति का गठन किया है। फ्लाईओवर की बनावट और डिजाइन में कुछ कमियों के कारण आवागमन के दौरान लोगों को हो रही असुविधा और परेशानी का मामला ध्यान में आने उपरांत यह कार्रवाई की गई है। इस मामले की निष्पक्ष और तकनीकी जांच के लिए मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अधिकारी, जालंधर की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। समिति में एसई निगम, जालंधर और अतिरिक्त एसई पीएसपीसीएल, जालंधर कैंट को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, ताकि निर्माण और डिजाइन संबंधी सभी तकनीकी पक्षों की गहराई से जांच की जा सके। डीसी ने समिति को स्पष्ट हिदायतें जारी करते हुए कहा कि मौके की विस्तारपूर्वक जांच करके फ्लाईओवर के निर्माण और डिजाइन संबंधी सभी तकनीकी और प्रशासनिक पक्षों की तस्दीक की जाए और यदि कोई लापरवाही या मानदंडों की उल्लंघना पाई जाती है तो उसके बारे में स्पष्ट सिफारिशों सहित रिपोर्ट 15 दिनों के अंदर पेश करने को यकीनी बनाई जाया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन लोगों की सुरक्षा और सुविधा वचनबद्ध है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


