शिअद ने 4 विधानसभा हलकों में सर्कल प्रधान नियुक्त किए

भास्कर न्यूज | जालंधर शिरोमणि अकाली दल जालंधर शहरी के चार विधानसभा हलकों में बुधवार को सर्कलों प्रधानों की नियुक्तियों की घोषणा शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा ने की। इसमें सर्कल मोती नगर से सुखदीप सिंह सुख गोराया, मकसूदां से हरपाल सिंह सोढ़ी, नागरा से ठेकेदार करतार सिंह, सोढल से गुरजीत सिंह मरवाहा, किशनपुरा से सुरजीत सिंह राठौर, प्रताप बाग से गुरमीत सिंह बावा़, संतोषपुरा से हकीकत सिंह सैनी और सर्कल गोपाल नगर से रघबीर सिंह को सर्कल प्रधान नियुक्त किया गया। गुरु नानक पुरा-1 से जसबीर सिंह लाडी, गुरु नानक पुरा-2 से शमशेर सिंह ढींढसा, दकोहा-1 से हरदीप सिंह रिंपी, दकोहा-2 से पवन प्राशर, धन्नोवाली से सुखदीप सिंह, रामामंडी से हरजिंदर सिंह ढींढसा, लद्देवाली से परमजीत सिंह पम्मा, लाडोवाली से परमिंदर सिंह, पटेल चौक से चरणजीत सिंह मिंटा और पक्का बाग से कुलदीप सिंह ओबराय को जिम्मेदारी दी गई। आदर्श नगर से अमरजीत सिंह बसरा, विजय नगर से कुलजीत सिंह चावला, बस्ती बावा खेल से सुखदेव सिंह, सर्कल बस्ती मिट्ठू से कुलबीर सिंह, बस्ती गुजां से अमनदीप सिंह बाजवा, मॉडल हाउस से सरबजीत सिंह रिप्पी, बस्ती शेख से मनबीर सिंह अकाली, अवतार नगर से गुरबिंदर सिंह जज, अशोक नगर से गुरजीत सिंह पोपली, घई नगर से तजिंदर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। प्रतापपुरा से जत्थेदार सुखदेव सिंह फतेहपुर, जंडियाला से जत्थेदार बलराज सिंह जोहल, जमशेर से जत्थेदार रणधीर सिंह बाहिया, कैंट से सुमित धीर, गढ़ा-1 से राम सरूप, गढ़ा-2 से मनदीप अरोड़ा, अर्बन एस्टेट से हरप्रीत सिंह सचदेवा, सुभाना से कुलबीर सिंह ढिल्लों, दीप नगर से गुरनाम सिंह, बूटा मंडी से संजू भट्टी तथा खुरला किंगरा से हरविंदर सिंह बब्बी की नियुक्तियां की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *