अमित शर्मा को सदर दफ्तर, सुखविंदर कुमार एसडीएम दफ्तर नकोदर नियुक्त

जालंधर | डिप्टी कमिश्नर की ओर से बुधवार को जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में कर्मचारियों के तबादले करते हुए नई नियुक्तियां की गईं। बलबीर कौर, सुपरिटेंडेंट ग्रेड-2, को एसडीएम जालंधर-1 से आदमपुर भेजा गया है। महेश कुमार को आदमपुर से एसडीएम-1 जालंधर, मुकेश कुमार को एसडीएम जालंधर-2, अमित शर्मा को सदर दफ्तर, सुखविंदर कुमार को सदर दफ्तर से एसडीएम दफ्तर नकोदर तथा अशोक कुमार को एसडीएम दफ्तर फिल्लौर में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राम नरेश और जसप्रीत सिंह को नकल शाखा, रिमलदीप कौर को आरआईए, सुरजीत सिंह को सब-तहसील लोहियां, संदीप कुमार को एसडीएम दफ्तर फिल्लौर, परमिंदर सिंह को तहसील नकोदर, अजय कुमार को आरसी नूरमहल, रिपुदमन और रविंदर सिंह को तहसील शाहकोट, बलजीत को सब-तहसील करतारपुर, मीनू को तहसील आदमपुर, कविता को आरआईए शाखा तथा जसदीप सिंह को अमला शाखा में लगाया गया है। राकेश शर्मा, सीनियर सहायक, को एमए-2 के साथ सीडीए शाखा का अतिरिक्त चार्ज, रोमी को डीआरए शाखा, नरेश कुमार को एएसडीए जालंधर-1, तेजिंदर सिंह को असला शाखा तथा वरिंदर सिद्धू को फोटोस्टेट ऑपरेटर जालंधर-2 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *