राजस्थान में तेज बारिश, ओले गिरे:SMS अस्पताल में पानी भरने से ऑपरेशन टले; सीकर, चूरू और झुंझुनूं में भी ओलों की बिछी चादर

राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। जयपुर समेत 11 से ज्यादा जिलों में बुधवार सुबह से देर रात रुक-रुककर बरसात हुई। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भरने से ऑपरेशन टल गए। चार जिलों में ओले भी गिरे हैं। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में भी गिरावट हुई है। बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। सरसों की तैयार फसल को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा। चने के आकार के ओले गिरे, हवा में ठंडक जयपुर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भीलवाड़ा सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 4 बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। हवा में ठंडक होने से दिन के तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट हुई है। कोटा, टोंक, अलवर बुधवार सुबह 20 से 25 मिनट तक तेज बरसात हुई। मौसम बदलने के साथ फिर से सर्दी हो गई। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। 25 डिग्री से नीचे दिन का तापमान पिछले 24 घंटे में नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले गिरे। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया-19 ​फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा। अब देखिए- राजस्थान में बदले मौसम से जुड़े PHOTOS… पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *