बाइक पर आए 2 नकाबपोश ने युवक पर की फायरिंग, जान बचाने दुकान में छिपा

शहर के रीको थाना इलाके में सेंट पॉल स्कूल रोड बायपास पर बुधवार रात करीब 9 बजे बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर फायरिंग कर दी। युवक जान बचाकर दुकान के अंदर घुस गया। बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के पीछे प्लाट विवाद का अंदेशा हो सकता है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम की ओर से साक्ष्य जुटाए गए है। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब 9 बजे अर्जुनराम निवासी बावड़ी कला हाल नेहरू नगर बाड़मेर बुधवार रात को बोलेरो कैंपर लेकर सेंट पॉल स्कूल रोड बायपास के पास दुकान पर पहुंचा था। कैंपर से सामान दुकान में उतार रहा था। इस दौरान बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। एक नकाबपोश युवक ने अर्जुनराम पर दो राउंड फायरिंग की। इस पर अर्जुनराम ने दुकान के अंदर छिपकर जान बचाई। बदमाश फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद रीको थानाधिकारी भंवरलाल, कोतवाल मनोज कुमार समेत अलग-अलग थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। एसपी नरेंद्र कुमार मीणा ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *