बजट की उपलब्धियां गिना रहे सांसद से पूछा:बाढ़ से बचाव के लिए 169.62 करोड़ का बजट कब मिलेगा

पाली में सांसद सेवा केंद्र पर सांसद पीपी चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय और राज्य बजट की उपलब्धियां बताई।
इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता में सेवा और संकल्प महा समिति के प्रदेशाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित के सवाल पर नोक-झोंक की स्थिति बन गई। जबर सिंह ने पाली में आई बाढ़ का सवाल उठाया था। यह देख सांसद ने पूछा कि आप पाली से पत्रकार हो क्या? तब जबर सिंह ने कहा कि मैं सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते आपसे बात करने आया हूं। इस बीच पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने भी रोकने का प्रयास किया। जबर सिंह ने कहा कि शहर का ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने के हालात बन जाते हैं। डूब हालत सुधारने को लेकर कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने प्रस्ताव भेज रखा है, लेकिन बजट जारी नहीं किया गया। पाली डूबा था, तब सरकार से कलेक्टर ने 169.62 करोड़ का बजट मांगा था।
जबर सिंह ने पाली की तस्वीर बुक देते हुए कहा कि इसमें सभी सरकारी दस्तावेज हैं। अगर इस बार भी मानसून से पहले ड्रेनेज सिस्टम को नहीं सुधारा गया तो पाली मानसून में फिर डूब जाएगा। इस दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा ने दूसरी बार रोकना चाहा तो जबर सिंह ने कहा कि आप बीच में नहीं बोलें। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि आप व्यक्तिगत बात नहीं करें। बोहरा और भंडारी ने रोकना चाहा, तब बीच बचाव करते हुए सांसद चौधरी ने कहा कि कोई बात रखता है तो इन्हें पूरी बात रखने दी जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष राम किशोर साबु, जिला प्रवक्ता त्रिलोक पटेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा सहित अन्य जनपति निधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *