लोक अदालत के फैसले के बाद बांसवाड़ा के किए स्वच्छ न्याय मित्र बनाए गए डूंगरपुर के पूर्व सभापति केके गुप्ता ने अब बांसवाड़ा जो स्वच्छता में पहले नंबर पर लाने का बीड़ा उठा लिया है। इसके लिए शुरुआती दो दिन मीटिंग में निकालकर अब धरातल पर काम शुरू कर दिया है। अपने एक्शन प्लान को लेकर गुप्ता ने कहा कि सीवेज लाइन कनेक्शन के लिए टीम ऐक्टिव कर दिया गया है। 3 दिन में कनेक्शन प्रारंभ हो जाएंगे XEn PHED से वार्ता के अनुसार शहर में अब सिर्फ 2 टंकी की सफाई का काम शेष है। बाकी सभी करवा दिया गया है जल्द ही सफाई पूरा किया जाकर पेंटिंग की जाएगी। शहर में शिवजी की मूर्ति सफाई करवा दी गई है लाइट और फाउंटेन का कार्य एक दिन में पूरा हो जाएगा। चौराहे के पौधे बदलकर नए पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाएंगे। सार्वजानिक शौचालय और मूत्रालय का मेंटेनेंस प्रारम्भ कर दिया गया है । होर्डिंग प्रिंट करवायी जा रही हैं शिकायत कक्ष के किए मोबाइल नंबर सोमवार को इशू होगा। वर्तमान में टोल फ्री नंबर चालू करवा दिया गया है और रजिस्टर बना दिया गया। दो मशीनों द्वारा दो वार्डो की सफाई नालियों की पूरी कर दी गई है दो वार्डो की आज नालियों की सफाई हो जाएगी। जितनी भी सफाई को लेकर शिकायत सारी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। इसके अलावा शहर में रात को सड़कों पर घूमते पशुओं को पकड़ने का काम भी किया जा रहा है। रात को सड़कों की सफाई की जा रही है।


