पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत:अभिषेक फिर खाता नहीं खोल सके, भारत ने लगातार 12वां वर्ल्डकप मैच जीता; टॉप रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में बुधवार को पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 स्टेज में एंट्री कर ली। यह टीम की वर्ल्ड कप में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। दूसरी ओर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट इतिहास में रिकॉर्ड 12वां लगातार मैच जीत लिया। वहीं टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा लगातार तीसरे मुकाबले में खाता नहीं खोल सके। टी-20 वर्ल्ड कप में बने 3 बड़े रिकॉर्ड्स… 1. पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान ने बुधवार को नामीबिया के खिलाफ 199 रन बनाने के बाद उन्हें 97 रन पर समेट दिया। टीम ने 102 रन से मुकाबला जीता। यह टी-20 वर्ल्ड कप में रन के अंतर से पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले 2009 में टीम नीदरलैंड को लॉर्ड्स स्टेडियम में 82 रन से हरा चुकी है। 2. भारत ने लगातार 12वां मैच जीता भारत टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 12वां मैच जीत चुका है। 2024 में लगातार 8 मैच जीतने के बाद टीम ने 2026 में 4 मैच और जीत लिए। टूर्नामेंट इतिहास में भारत से ज्यादा लगातार मैच किसी भी टीम ने नहीं जीते। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें लगातार 8-8 मैच जीत चुकी हैं। 3. अभिषेक का लगातार तीसरा डक टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप के लगातार तीसरे मैच में खाता नहीं खोल सके। अमेरिका के खिलाफ उन्हें अली खान ने पवेलियन भेजा, तब पहली गेंद पर ही आउट हो गए। पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदें खेलने के बाद वे सलमान अली आगा की गेंद पर कैच हो गए। वहीं नीदरलैंड के खिलाफ वे आर्यन दत्त की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बार उन्होंने 3 गेंदें खेलीं। नामीबिया के खिलाफ वे बीमारी के कारण खेल नहीं सके थे। वे टूर्नामेंट में 8 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके। उनसे पहले भारत के आशीष नेहरा भी लगातार 3 टी-20 में खाता खोले बगैर आउट हो चुके हैं। IND vs NED मैच के फैक्ट्स

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *