स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ एसपी मेडिकल कॉलेज से निकाली ईट राइट वॉकथॉन

संतुलित आहार एवं मिलेट्स के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीकानेर में ईट राइट वॉकथॉन का आयोजन किया गया। वॉकथॉन को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर प्रांगण से प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वॉकथॉन में सात सौ से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों एवं आशा सहयोगिनियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने ‘ईट राइट’ के संदेश के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा मोटे अनाज (मिलेट्स) को दैनिक भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। वॉकथॉन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में संपन्न हुई, जहां ईट राइट मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। मेले में मिलेट्स आधारित व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा पोषण संबंधी जानकारी आमजन को दी गई। इस अवसर पर आरसीएचओ डॉ. भवानी शंकर गहलोत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार, भानुप्रताप सिंह गहलोत, राकेश गोदारा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, डॉ. कैलाश गहलोत, डॉ. शिवराज सिद्ध, मालकोश आचार्य सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *