17 साल की नाबालिग से गैंगरेप…गला घोंटकर जंगल में फेंका:जशपुर में नाटक देखकर घर लौट रही थी, देर रात बेहोश मिली, हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने गैंगरेप किया है। उसके बाद गला घोंटकर उसे अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया। देर रात राहगीरों ने उसे जंगल किनारे बेहोश पड़ा देखा, तो अस्पताल में भर्ती करवाया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामला बागबहार थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी की रात नाबालिग नाटक देखकर पैदल घर वापस जा रही थी। इसी दौरान 2 युवक उसे घर पहुंचा देंगे कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। उसे जबरजस्ती जंगल की तरफ ले गए, जहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। यह बात पीड़िता ने अपनी मां को बताई है। देर रात राहगीरों को बेहोश मिली थी घर नहीं लौटने पर पीड़िता के परिजन और रिश्तेदार उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच 17 फरवरी की रात बिजली सब स्टेशन रोड के पास नाबालिग बेहोशी की हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। शुरुआती जांच के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल पत्थलगांव रेफर किया। बुधवार को दर्ज हुई FIR बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने 18 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। रायगढ़ में गर्लफ्रेंड और उसकी दोस्त से रेप एक दिन पहले ही जशपुर के अलावा रायगढ़ जिले में भी 2 लड़कियों से रेप का मामला सामने आया था। बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है। ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लड़की अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था। आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन सेक्स किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी। हालांकि, पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर …………………… यह खबर भी पढ़ें… बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप: प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी,4 फ्रेंड्स से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे छत्तीसगढ़ के कोरबा में 18 साल की युवती से 5 युवकों ने गैंगरेप किया है। युवती के बॉयफ्रेंड ने मिलने बुलाया और शराब पीकर रेप किया। इसके बाद चार दोस्तों से गैंग रेप कराया। इनमें डायल 112 का ड्राइवर और 2 नकाबपोश व्यक्ति शामिल थे। मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *