सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र…टेबल-कुर्सी भी जलाए, VIDEO:दुर्ग में बाउंड्री तोड़कर अंदर घुसे, पंखे-लाइट तोड़ा, बोर के केबल भी जलाए, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित प्राथमिक और मिडिल स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र किया गया है। असामाजिक तत्वों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर टेबल-कुर्सी में आग भी लगा दी। जिससे बच्चों और शिक्षकों में दहशत का माहौल बन गया है। कुछ दिन पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला और गोबर-मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। यही नहीं, क्लासरूम के अंदर भी इस तरह के निशान पाए गए। शिक्षकों ने इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस से की थी, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं नहीं रुकी। प्राथमिक स्कूल में असामाजिक तत्वों ने टेबल-कुर्सियों के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जला दिया है। इसके अलावा क्लासरूम के पंखे और लाइट तक तोड़ दिए। बिजली के बोर्ड भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। बोर के केबल भी जला दिए। पहले ये तस्वीरें देखिए… छात्रों के साथ शिक्षकों में भी दहशत का माहौल केलाबाड़ी परिसर में प्राथमिक और मिडिल स्कूल संचालित होता है, जहां पहली से 8वीं तक की कक्षाएं लगती हैं। लेकिन लगातार हो रही घटनाओं के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल आने वाले छोटे बच्चों में डर बना हुआ है। वहीं शिक्षक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल है। बाउंड्री तोड़ कर आते हैं, क्लासरूम के ताले भी तोड़े शिक्षकों ने बताया कि, असामाजिक तत्वों ने स्कूल की बाउंड्री भी तोड़ दी है। जिससे वे स्कूल बंद होने के बाद भी अंदर प्रवेश कर जाते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़कर अंदर रखे फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया है। एक क्लासरूम की टेबल-कुर्सी भी जला दी गई। स्कूल प्रबंधन और शिक्षक कई बार पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने से नाराज शिक्षकों ने अब पद्मनाभपुर थाने में फिर से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शुरू की जांच इस मामले में शिक्षकों की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षकों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… दुर्ग के स्कूल में तंत्र-मंत्र कर कोयल की बलि दी..VIDEO:प्रिंसिपल-ऑफिस के सामने तांत्रिक रंगोली, नींबू-सिंदूर मिला; टीचर्स ने टोटका काटने बैगा बुलाया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र करने के बाद कोयल की बलि दी गई। सुबह स्कूल खुलते ही प्रबंधन और बच्चे खून से सना पक्षी, नींबू और सिंदूर देख दहशत में आ गए। प्रिंसिपल ऑफिस के ठीक सामने तंत्र क्रिया की गई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *