भाजपा ने डीके शिवकुमार का इस्तीफा मांगा:कर्नाटक के डिप्टी CM ने कहा था- भगवान भी आ जाएं तो बेंगलुरु का ट्रैफिक नहीं सुधार सकते

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बेंगलुरु ट्रैफिक पर दिए बयान की भाजपा ने आलोचना की है। भाजपा नेता आर अशोक ने शुक्रवार को कहा कि यदि शिवकुमार ट्रैफिक सिस्टम में सुधार नहीं कर सकते तो उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि डिप्टी CM को शहर के अव्यवस्थित ट्रैफिक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उसका समाधान करना चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं कर सकते तो सक्षम व्यक्ति को यह जिम्मेदारी देनी चाहिए। दरअसल, बेंगलुरु डेवलपमेंट के प्रभारी मंत्री शिवकुमार ने 20 फरवरी को एक वर्कशॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा था कि भगवान भी अगले 2 या 3 साल में बेंगलुरु के ट्रैफिक को नहीं सुधार सकते। गृह मंत्री ने शिवकुमार का बचाव किया
हालांकि गृह मंत्री जी परमेश्वर ने शुक्रवार को शिवकुमार के बयान का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि डिप्टी CM यह सुझाव देने की कोशिश कर रहे थे कि बेंगलुरु के ट्रैफिक में जल्द सुधार के लिए कोई उपाय नहीं है। इसका उपाय खोजने में और उस पर काम करने में ज्यादा समय लगेगा। परमेश्वर ने कहा- हर कोई जानता है कि बेंगलुरु का इन्फ्रास्ट्रक्चर अलग है। आज जैसी स्थिति है उसके लिए सही नहीं है। शहर में 1.40 करोड़ लोग हैं और इतनी ही गाड़ियां हैं। लेकिन हमारे पास इसके लिए सही इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। भाजपा का आरोप- शिवकुमार ब्रांड बेंगलुरु के नाम पर पैसा बना रहे
अशोक ने X पर लिखा- डिप्टी CM ब्रांड बेंगलुरु बनाने की बात करते थे लेकिन उनका बयान निराशा से भरा है। शिवकुमार बेंगलुरु के नाम पर सिर्फ पैसा बना रहे हैं। लोगों को आपसे और कांग्रेस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। विजयेंद्र बोले- गड्ढे तक नहीं भर पाए अब टनल रोड बनाएंगे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि शिवकुमार और कांग्रेस जो बेंगलुरु को सिंगापुर जैसा बनाने और राज्य का विकास करने का वादा करके सत्ता में आए थे, अब इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेंगलुरु के गड्ढे भी नहीं भर पा रही है और अब टनल रोड बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में कोई काम नहीं हो रहा है। विधायकों को पैसा नहीं मिल रहा है लेकिन वे विकास की बात करते हैं। यह बेंगलुरु के लिए एक त्रासदी है। इंफोसिस के CFO बोले- सरकार ने माना वो फेल हुई
IT कंपनी इंफोसिस के पूर्व CFO मोहनदास पई ने कहा कि यह सरकार ने मान लिया कि ये उनका फेल्युर है। उन्होंने X पर लिखा- आपको (शिवकुमार) मंत्री बने 2 साल हो गए है। हमें लगा था कि आप ताकतवर मंत्री साबित होंगे, लेकिन हमारी जिंदगी अब और ज्यादा खराब हो गई है। ————————————– शिवकुमार से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… डिप्टी CM शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष से हटाने की मांग, साल के आखिर में CM बनाए जा सकते हैं कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर मांग तेज हो गई है। पार्टी के कई नेता राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करके प्रदेश अध्यक्ष बदलने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *