उदयपुर में सिटी रेलवे स्टेशन पर आज से प्लेटफॉर्म विस्तार का बड़ा काम शुरू हो गया है। इसके चलते अगले 6 दिनों तक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे 19 से 24 फरवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग का काम कर रहा है, जिसके कारण सिटी स्टेशन से चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें अब राणा प्रताप नगर (RPZ) और मावली स्टेशन से संचालित होंगी। रेलवे के अनुसार, सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 और 10 को उमरड़ा साइड से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस काम के लिए पहले 12 से 17 फरवरी का समय तय किया गया था, लेकिन सेफ्टी कमिश्नर (CRS) से अनुमति देरी से मिलने के कारण अब यह काम आज 19 फरवरी से शुरू हुआ है। रेलवे नेटवर्क में होगा बड़ा सुधार
अब तक प्लेटफॉर्म नंबर 9 सिर्फ राणा प्रताप नगर साइड से ही जुड़ा हुआ था, जबकि प्लेटफॉर्म नंबर 10 किसी भी तरफ से कनेक्ट नहीं था। अब इन दोनों प्लेटफॉर्म को उमरड़ा लाइन से जोड़ दिया जाएगा। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि प्लेटफॉर्म 9 पर दोनों दिशाओं से ट्रेनें आ-जा सकेंगी। वहीं प्लेटफॉर्म 10 पर उमरड़ा की ओर से ट्रेनें खड़ी हो पाएंगी, जिससे स्टेशन की क्षमता बढ़ जाएगी। राणा प्रताप नगर और मावली से चलेंगी ट्रेनें
इस काम के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया है और कई के स्टेशन बदल दिए हैं। 19 से 24 फरवरी तक चार लोकल ट्रेनें राणा प्रताप नगर और उदयपुर के बीच रद्द रहेंगी। 23 फरवरी को 2 और 24 फरवरी को कुल 8 ट्रेनें उदयपुर सिटी नहीं आकर राणा प्रताप नगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनें सिर्फ मावली स्टेशन तक ही चलाई जाएगी। 24 फरवरी को ट्रेनों की देरी और बदलाव
काम के आखिरी दिन यानी 24 फरवरी को यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। उस दिन उदयपुर-असारवा ट्रेन अपने तय समय से करीब 4 घंटे 20 मिनट की देरी से रात 8:25 बजे रवाना होगी। इसी तरह असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन भी 3.5 घंटे की देरी से दोपहर 1:20 बजे चलेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विस्तार के बाद उदयपुर में ट्रेनों के ट्रैफिक को संभालने में आसानी होगी और भविष्य में नई ट्रेनें चलाना भी संभव होगा। इस काम की वजह से कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं, जबकि कई ट्रेनों को सिटी स्टेशन के बजाय राणा प्रताप नगर (RPZ) और मावली स्टेशन पर ही रोका जा रहा है। रेलवे ने 19 से 24 फरवरी के बीच कई ट्रेनों को सिटी स्टेशन न लाकर राणा प्रताप नगर स्टेशन तक ही चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सिर्फ मावली स्टेशन तक चलेंगी
24 फरवरी को कुछ ट्रेनों को मावली स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। ये ट्रेनें 4 घंटे तक की देरी से चलेंगी ब्लॉक के आखिरी दिन यानी 24 फरवरी को दो प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना होंगी।


