पंजाब के AAP विधायक की पत्नी का निधन:गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थी बीमार

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार की पत्नी जसपाल कौर का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। हाकम सिंह ठेकेदार लुधियाना के रायकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। जसपाल कौर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार रविवार, 23 फरवरी को रायकोट में किया जाएगा। परिवार के विदेश से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इस दुःख की घड़ी में कई प्रमुख व्यक्तियों ने विधायक हाकम सिंह के साथ दुख साझा किया। इनमें पूर्व विधायक हर महेंद्र सिंह प्रधान के भाई डॉ. तेजिंदर सिंह, आप पार्टी के शहरी प्रधान रामकुमार छापा और वरिष्ठ नेता रमेश कुमार सुधार शामिल हैं। स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि दी। ट्रक यूनियन प्रधान बिंदरजीत सिंह, ऑल ट्रेडर्स एसोसिएशन प्रधान हुकम चंद गोयल और जनरल मर्चेंट एसोसिएशन प्रधान प्रदीप जिंदल ने भी दुख व्यक्त किया। श्री आत्मानंद जैन सभा के अध्यक्ष एवंत जैन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *