सुलभ कॉम्पलेक्स में तोड़फोड़ और लूट:कर्मचारी के सिर पर डंडा मार किया बेहोश;पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

जिला अस्पताल के बाहर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स पर बुधवार रात करीब 9 बजे दो बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना शहर के बीचोबीच कोतवाली थाना इलाके की है। सुलभ कॉम्पलेक्स पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी सुमीत झा के पास दो युवक डंडे लेकर पहुंचे। दोनों के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। आते ही उन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी और गल्ले में रखी पूरी नकदी देने की धमकी दी और कहा या तो सारी नगदी देदों वरना जान से मार देंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सुमीत झा के साथ मारपीट की और एक बदमाश ने उनके सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। पीड़ित के अनुसार बदमाश गल्ले में रखे करीब 2400 रुपए लूटकर फरार हो गए। होश आने पर सुमीत झा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात के दौरान बदमाशों ने कॉम्पलेक्स में तोड़फोड़ भी की और शीशे तोड़ दिए। पीड़ित सुमीत झा मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और कई वर्षों से अलवर में सुलभ कॉम्पलेक्स पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी ओर से थाने में लिखित शिकायत दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *