पहाड़ी कोरवा शिक्षा परिसर की छात्रा हुई गर्भवती:CWC के पत्र पर दर्ज हुई FIR, आरोपी सन्नी देवल गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा दरिंदगी का शिकार हुई है। दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा छह महीने की गर्भवती हो गई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेज गया और जांच कराई गई। महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने मामले में रेप का अपराध दर्ज किया है। छात्रा करीब छह माह की गर्भवती है। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अफेयर के बाद गांव में प्रेमी के साथ बने रिलेशन जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा का 19 साल के सन्नी देवल के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। गांव से जब छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौटी। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने जब छात्रा की जांच की, तो पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) से इसकी शिकायत की। CWC के पत्र पर दर्ज हुआ अपराध
CWC के बसंत मिंज ने बताया कि छह दिन पहले इसकी शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर CWC द्वारा FIR दर्ज करने के लिए आवेदन राजपुर थाना प्रभारी को भेजा गया। राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 376, पास्को एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया। आरोपी गिरफ्तार
राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने सन्नी देवल (19) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि कुछ सालों से छात्रा के साथ उसका अफेयर चल रहा था। छात्रा जब गांव गई हुई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे, जिसके बाद छात्रा गर्भवती हो गई। पुलिस ने आरोपी सन्नी देवल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें आदिवासी-विद्यालय में 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती:15 से नहीं आ रही थी स्कूल, प्रधानाध्यापिका बोलीं-छुट्टी में जाते हैं,वहीं ये सब होता है छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आदिवासी बच्चों के लिए संचालित आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा 7 माह की गर्भवती है। बताया जा रहा है कि छात्रा 15 दिन से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *