दौसा में बारिश के बाद 2 घंटे घना कोहरा:विजिबिलिटी 100 मीटर से कम, तापमान गिरा; 5 दिन साफ मौसम की संभावना

दौसा जिले में दो दिन की बारिश के बाद गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। करीब दो घंटे तक विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ। सुबह 8 बजे के बाद सूरज निकलने पर मौसम साफ हो गया। बारिश के बाद सर्दी बढ़ी है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार अब अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश के बाद बढ़ी सर्दी, तापमान में गिरावट बारिश के बाद सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में करीब 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब आगे क्या, मौसम केन्द्र का अपडेट मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अब राजस्थान में नहीं रहेगा। अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और अगले पांच दिन मौसम साफ रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *