पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री गौरव यादव 19 फरवरी 2026 को जालंधर के दौरे पर हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12:30 बजे पुलिस लाइन्स जालंधर में ANTF यानी Anti-Narcotics Task Force जालंधर रेंज की नवनिर्मित इमारत का भव्य उद्घाटन करेंगे। नशे के खिलाफ मुहिम को मिलेगी मजबूती ANTF के इस नए और आधुनिक कार्यालय के शुरू होने से जालंधर रेंज में नशे के नेटवर्क को तोड़ने और तस्करों पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी। यह इमारत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसे विशेष रूप से टास्क फ़ोर्स की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। तकनीक पर DGP का विशेष जोर गौरतलब है कि DGP गौरव यादव पंजाब पुलिस को डिजिटल और हाईटेक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इससे पहले भी वे जालंधर पुलिस लाइन में ‘हाई-टेक सीसीटीवी कैमरा’ प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने आ चुके हैं, जिससे शहर की निगरानी प्रणाली में बड़ा सुधार हुआ था। आज का यह दौरा पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम डीजीपी के आगमन को लेकर पुलिस लाइन्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


