श्रीगंगानगर में आज से तापमान में बढ़ोतरी, मौसम ड्राई रहेगा:बारिश के बाद ठंड बढ़ी, छाया कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं

श्रीगंगानगर जिले में हुई बारिश के बाद आज मौसम साफ है। हालांकि, सुबह 8:30 बजे तक ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम रही। बारिश के बाद ठंडक बढ़ गई है। जिले में आज से अगले कई दिनों तक मौसम ड्राई बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। आज से तापमान में बढ़ोतरी, बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी और गर्मी बढ़ेगी। फिलहाल जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राजस्थान में कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके कारण कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान मौसम ड्राई बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *