रायगढ़ में कलेक्ट्रेट परिसर में व्यवस्थित होगी पार्किंग:अलग-अलग छह जोन बनाए गए, सरकारी कर्मचारियों के लिए भी पार्किंग स्थल निर्धारित

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कलेक्ट्रेट परिसर में अब व्यवस्थित पार्किंग स्थल होगा। इसके लिए नई पार्किंग व्यवस्था लागू की गई है और अलग-अलग 6 जोन में स्थल निर्धारित किए गए हैं। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी और कलेक्ट्रेट आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही अपनी वाहनें खड़ी कर सकेंगे। ताकि कलेक्ट्रट परिसर में अव्यवस्था न फैल सके। कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों के द्वारा कहीं भी गाड़ियों को खड़ी कर दिया जाता था। जिसके कारण अन्य लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की व्यवस्थित आवाजाही और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नई पार्किंग व्यवस्था लागू की है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी सूचना के अनुसार अधिकारियों, कर्मचारियों व आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग छह पार्किंग जोन निर्धारित किए गए हैं। जारी निर्देशानुसार सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें। साथ ही पार्किंग ठेकेदार को भी यह निर्देश दिया गया है कि परिसर में आने वाले सभी वाहन निर्धारित स्थानों पर ही व्यवस्थित रूप से खड़े कराए जाएं।
यहां पार्किंग में कर्मचारी रखेंगे वाहन
नई व्यवस्था के तहत जिला कोषालय के पीछे पार्किंग 1 में कोषालय, खाद्य, नजरात, एनआईसी, खनिज, सांख्यिकी शाखा के कर्मचारी अपना वाहन रखेंगे। इसी जिला कोषालय के सामने बाउण्ड्री बॉल के पास पार्किंग 2 में शिकायत, राहत-आपदा, डीएमएफ, लोक सेवा केंद्र एवं जनदर्शन शाखा के शासकीय दोपहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। पार्किंग निर्मित शेड को पार्किंग 3 के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां वित्त शाखा, अधीक्षक, स्टेनो कक्ष, कलेक्टर न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, कैंप कोर्ट व कक्ष क्रमांक 26, 27 और 28 से संबंधित वाहनों की पार्किंग होगी।
निजी वाहनों यहां खड़ी होंगी
छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा के सामने स्थित स्थल को पार्किंग 4 के रूप में निजी चार पहिया वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। सुलभ जन सुविधा केंद्र के सामने पार्किंग 5 में शासकीय व निजी दोपहिया वाहन खड़े किए जाएंगे। जिनमें श्रम, ट्राइबल, निर्वाचन, डीएमसी, नजूल, भू-अर्जन, पोस्ट ऑफिस एवं आबकारी विभाग से संबंधित वाहन शामिल हैं।
नई पार्किंग व्यस्था को पालन करने की अपील
वहीं पीएनबी एटीएम के सामने पानी टंकी के पास पार्किंग 6 में शासकीय चार पहिया वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन पार्किंग ठेकेदार कार्यालयीन कार्य से आने वाले लोगों की वाहन को पार्किंग क्रमांक 4 और 5 में रखने का दायित्व होगा। प्रशासन ने सभी संबंधितों से नई पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। ताकि कलेक्ट्रेट परिसर में यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पडे़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *