गायों की लड़ाई में युवक के सिर में घुसा:जांजगीर-चांपा में बाइक से टकराकर गिरा, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। नवागढ़ के केरा-बर्रा मोड़ पर दो गायों की लड़ाई के दौरान मनीष कुमार (21) के सिर में गाय का सींग घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी कमलेश संडे से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केरा निवासी मनीष कुमार देवांगन बुधवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ में अपनी प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान केरा-बर्रा मोड़ के पास सड़क पर दो गायें आपस में लड़ रही थीं। सिर गाय के सींग में जा घुसा मनीष अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था, तभी उसकी बाइक लड़ रही गायों में से एक से टकरा गई। टक्कर से मनीष बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसका सिर एक गाय के सींग में जा घुसा। मौके पर ही वह लहूलुहान हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर रेफर स्थानीय लोगों ने किसी तरह गायों को अलग किया और घायल मनीष को तत्काल सीएचसी अस्पताल नवागढ़ पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया। मनीष का इलाज बिलासपुर में जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *