लुधियाना में कार को लगी आग, ड्राइवर जला:जगराओं में कार के पलटते ही लगी आग, ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया

लुधियाना के जगराओं में डल्ला रोड पर कार का एक्सीडेंट हुआ और कार को अचानक आग लग गई। कार के ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वो जिंदा जल गया। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार डल्ला रोड पर रात को एक कार में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी थी। हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। पुलिस के अनुसार जब उन्होंने कार की तलाश ली तो उसमें एक व्यक्ति का शव जला हुआ मिला। शव बुरी तरह से जल चुका था और उसकी पहचान नहीं हो पाई। कार की नंबर प्लेट भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। शव को सिविल अस्पताल में रख दिया है। पुलिस अलग-अलग एंगल से कर रही है जांच पुलिस इस घटना की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौके के अनुसार लग रहा है कि कार रात को किसी चीज से टकराई और उसके बाद पलट गई। इसी दौरान कार को आग लग गई। ड्राइवर बाहर नहीं निकल पाया और उसी में जल गया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *