कोरबा में वेल्डिंग चिंगारी से दुकान में लगी आग:सामान जलकर राख, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में दुबे बेल्ट एंड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। यह आग बुधवार दोपहर को बगल की वेल्डिंग दुकान से निकली चिंगारी के कारण लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही लाखों का सामान जल गया। घटना के समय दुकान संचालक आर. दुबे दुकान बंद कर किसी काम से बाहर गए हुए थे। उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी आजीविका पर संकट आ गया है। 1 लाख का हुआ नुकसान दुकान संचालक आर. दुबे के अनुसार, दुकान में बेल्ट, चश्मा, रुमाल, गर्म कपड़े, गमछे और विभिन्न प्रकार के कपड़े रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उन्हें लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सीएसईबी की दमकल टीम को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही काफी सामान जल चुका था, फिर भी उन्होंने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि अक्सर शॉर्ट सर्किट और कचरे में आग लगने से ऐसी घटनाएं होती हैं, इसलिए सावधानी बरतना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *