जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह इंडिगो की चार फ्लाइट्स अचानक रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाली इन फ्लाइट्स के आखिरी वक्त पर कैंसिल होने से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स एयरपोर्ट पर ही फंस गए और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने कैंसिलेशन के पीछे संचालन संबंधी कारण बताए हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार एयरक्राफ्ट उपलब्ध नहीं होने से शेड्यूल प्रभावित हुआ है। अचानक हुए इस फैसले से यात्रियों की यात्रा योजना गड़बड़ा गई और कई लोगों को अपनी ट्रिप पोस्टपोंड करनी पड़ी दरअसल, इंडिगो की सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E – 7742 को सबसे पहले कैंसिल किया गया। इसके बाद सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर देहरादून के लिए निर्धारित फ्लाइट संख्या 6E – 7274 को भी ऑपरेशन रीजन से कैंसिल कर दी गई। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह की तीसरी फ्लाइट 6E – 7718 जो 9 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी, उसे भी आखिरी वक्त पर कैंसिल कर दिया। वहीं आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E – 7516 को भी कैंसिल कर दिया गया है। आज अचानक लगातार चार फ्लाइट कैंसिल होने से चंडीगढ़ और देहरादून जाने वाले पैसेंजर को काफी परेशान होना पड़ रहा है। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने तक जहां कुछ पैसेंजर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। जिन्हें अब एयरलाइन कंपनी द्वारा वैकल्पिक फ्लाइट उपलब्ध कराने के साथ ही रिफंड देने की व्यवस्था की गई है। हालांकि आखिरी वक्त पर हुए कैंसिलेशन के बाद अब काफी पैसेंजर्स ने अपनी यात्रा को स्थगित करने का फैसला भी किया है। पैसेंजर्स ने बताया कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना या तो देर से मिली या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पता चला। एयरलाइन के सूत्रों ने बताया कि विमान उपलब्ध न होने से शेड्यूल प्रभावित हुआ, हालांकि कंपनी इसे तकनीकी और ऑपरेशनल वजहों से जोड़ रही है। हालांकि, इन चार फ्लाइट्स के कैंसिल होने के अलावा जयपुर एयरपोर्ट से संचालित दूसरी फ्लाइट अपने निर्धारित शेड्यूल पर उड़ान भर रही है। — अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
— ये खबर भी पढ़ें जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, 18 फ्लाइट्स कैंसिल:मुंबई का किराया 38 हजार तक पहुंचा; फ्लाइट रद्द होने पर भावुक हो गई महिला इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने का सिलसिला आज भी जारी रहा। जयपुर एयरपोर्ट से एयरलाइंस ने शनिवार को आने और जाने वाली 18 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। हालांकि, जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट पर का फ्लाइट शेड्यूल सामान्य रहा। शनिवार सुबह जयपुर में एयरलाइंस के काउंटर पर सुबह से लंबी लाइन लगी नजर आई। इस दौरान पैसेंजर्स ने हंगामा कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)


