लुधियाना में फाइनेंस कंपनी ने युवक को बनाया बंधक:किश्त न देने पर जबरन दफ्तर ले जाकर की मारपीट,डेढ़ लाख का था लोन

पंजाब के लुधियाना में फाइनेंस कंपनी से लिया गया कर्ज समय पर न चुकाने पर युवक को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के काफी चोटें भी आई है। थाना हैबोवाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेढ़ लाख का लिया था कर्जा शिकायतकर्ता निखिल जैन निवासी 121, एकता विहार ने बताया कि उसने महावीर फाईनांस से ब्याज पर करीब 1 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। कुछ समय से घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह किश्तें जमा नहीं कर पा रहा था। आरोप है कि कंपनी के मैनेजर रमणजोत लगातार फोन पर उसे धमकियां दे रहे थे। कालोनी के गेट पर आरोपियों ने घेरा
निखिल के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को वह अपनी एक्टिवा पर घर एकता विहार लौट रहा था। जैसे ही वह कॉलोनी के मेन गेट के पास पहुंचा तो इकबाल सिंह और कुलवंत सिंह ने उसे घेर लिया। आरोप है कि इकबाल सिंह उसकी एक्टिवा के पीछे बैठ गया और उसे जबरदस्ती कंपनी के दफ्तर, मिनर्वा मार्केट, चौड़ा बाजार स्थित कार्यालय ले जाया गया। पीड़ित का आरोप है कि वहां उसे बंधक बनाकर इकबाल सिंह और सुरिंदर सिंह ने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *