कपूरथला के पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में फ्लावर शो:28 फरवरी को वार्षिक फूलों की प्रदर्शनी, पर्यावरण संरक्षण को दिया जाएगा संदेश

कपूरथला जिले में पुष्पा गुजराल साइंस सिटी 28 फरवरी को अपना वार्षिक ‘फ्लावर शो’ आयोजित करेगा। इस आयोजन में दर्शक विभिन्न प्रजातियों के फूलों की सुंदरता का अनुभव कर सकेंगे। इस फ्लावर शो में रंग-बिरंगे विदेशी फूलों के साथ-साथ पारंपरिक फूल भी मुख्य आकर्षण होंगे। बता दे कि यह जानकारी पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के प्रबंधक (जनसंपर्क) अशनी कुमार ने दी।कुमार ने बताया कि यह फूलों की प्रदर्शनी आगंतुकों को क्षेत्र की फूलों की जैविक विविधता को समझने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम बता दे कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रति पुष्पा गुजराल साइंस सिटी की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। फ्लावर शो में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, जहां प्रकृति प्रेमी और विद्यार्थी फूलों की विविध प्रजातियों का करीब से आनंद ले सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *