सरगुजा में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशीले दवाओं का कारोबार करने वाले तीन युवकोंं को नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से कुल 896 नग नशीले कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इनका उपयोग नशे के लिए किया जाता था। तीनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी उड़नदस्ता दल ने 18 फरवरी को कतकालो बाजार, दरिमा में मोटरसाइकिल सवार युवक मुकेश गुप्ता को रोका एवं उसकी तलाशी ली। उसके पास से झोले में 224 नग नशीले कैप्सूल बरामद हुए। वहीं शाम को मुखबिर की सूचना पर आबकारी अमले ने सूआरपारा बतौली के पास दो युवकों राहुल तिग्गा और नीतेश चौहान को नशीले कैप्सूल की सप्लाई करते हुए पकड़ा। उनके पास से 472 नग नशीले कैप्सूल जब्त किया गया। तीनों युवक भेजे गए जेल
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धार 22 सी के तहत अपराध दर्ज किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रंजीत गुप्ता ने बताया कि युवकों के द्वारा स्पास्मो प्रोक्सीवॉन प्लस कैप्सूल नशे के लिए बेचा जा रहा था। यह प्रतिबंधित ड्रग की श्रेणी में है। इसकी खरीद-बिक्री प्रतिबंधित है।


